सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

Spread the love

 

गुरुवार देर शाम बीईएल- मोटाढांक रोड पर हुआ हादसा
कोटद्वार : बीईएल -मोटाढांक मोटर मार्ग पर गुरुवार शाम हुई बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक सड़क से गुजर रहे लोगों को बीच सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दिखाई दिए थे। आमजन ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटना गुरुवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे की है। कौड़िया निवासी तीन युवक एक बाइक में सवार होकर मोटाढांक से बीईएल की ओर आ रहे थे, इसी दौरान खूनीबड़ के समीप उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने सड़क में तीन युवकों के गिरे होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि मौके पर दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को आमजन की मदद से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती किया गया है। बताया कि दुर्घटना में घायल युवक ने अपना नाम कौड़िया निवासी शादाब 25 वर्ष बताया है। घायल की जानकारी के बाद पुलिस ने मृतकों के भी परिजनों से संपर्क किया। मृतकों की पहचान जनपद बिजनौर के अंतर्गत साहनपुर निवासी खलील 45 वर्ष और लियाकत 28 वर्ष के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि मार्ग से गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन ने तीनों युवकों को टक्कर मारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *