सड़क मार्ग को पास करवाने की मांग की

Spread the love

नई टिहरी। प्रतापनगर क्षेत्र के पणसूत, शुक्री, माजफ खेत, खोलगढ़, कोटिखाल, जुकाणी आदि गांवों को जोड़ने वाली सड़क को आरटीओ द्वारा पास न किये जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। कहा सड़क पास न होने के कारण यहां नियमित बस सेवा शुरू नहीं हो पा रही है।
ग्रामीण कुशाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, दिनेश भट्ट, सुंदरलाल, विजयपाल, मोहनलाल ने बताया कि मोटर मार्ग की स्वीति से लेकर सड़क निर्माण, मरम्मत और कास्तकारों के मुआवजे पर पीएमजीएसवाई द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किये जा चुके हैं, बावजूद आरटीओ द्वारा सड़क पर बस सेवा संचालन हेतु पास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों से उक्त सड़क मार्ग का संयुक्त सर्वे करने की मांग है, ताकि ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ मिल सके। उधर पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता रोहित श्रीवास्त का कहना कि उक्त सड़क मार्ग को आरटीओ से पास करवाने के लिये जल्द पत्र भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *