हरिद्वार से चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार से रोडवेज बसों का संचालन अब चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के लिए भी शुरू हो गया है। गुरुवार को उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के हरिद्वार बस अड्डे से शिमला की एक, चंडीगढ़ की दो, हरियाणा के कैथल के लिए एक बस चलाई गई। इसके साथ ही पंजाब, राजस्थान व अन्य राज्यों के लिए भी बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। धीरे-धीरे रोडवेज बसों के संचालन की रफ्तार बढ़ने लगी है। उधर, उत्तराखंड परिवहन निगम हरिद्वार के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि अंतरराज्यीय बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। मुख्यालय से अनुमति आने के बाद कई राज्यों के लिए बसों को चलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *