होली के लिए सजा बाजार, खरीदारी को लेकर उत्साह

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : होली के लिए बाजार रंगों से पूरी तरह सज गए हैं। गोला बाजार, गणेश बाजार और वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर इन दिनों रंगों की नौ से दस नई वेरायटी पहुंच चुकी हैं। सुबह से देर शाम तक खरीदारी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। व्यापारी तुषार अनेजा, सागर और दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस बार पारंपरिक गुलाल के साथ-साथ खुशबूदार और हर्बल रंगों की मांग अधिक है। बाजार में वनीला, कैरमल, चॉकलेट और ऑरेंज फ्लेवर में गुलाल उपलब्ध है। इसके अलावा नारियल पाउडर से बना गुलाल, हल्दी बेस्ड हर्बल रंग और आम सहित अन्य फलों से तैयार प्राकृतिक गुलाल भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। दीवाली के शॉट पटाखों की तर्ज पर इस बार ‘कलर शॉट’ भी बाजार में बिक रहे हैं। 12 और 15 शॉट पैक में उपलब्ध ये रंग युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। पार्टी या होली मिलन समारोह में घुमाते ही रंगों क फुहार निकलती है। साथ ही लिक्विड वाटर कलर भी उपलब्ध है, जिसे त्वचा के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित बताया जा रहा है। परिवार और मित्रों को होली की शुभकामनाएं देने के लिए आकर्षक गिफ्ट पैक भी सजाए गए हैं। वहीं राजस्थानी पगड़ी इस बार खास आकर्षण बनी हुई है, जिसे लोग होली मिलन कार्यक्रमों और फोटो शूट के लिए खरीद रहे हैं। रंगों की कीमतें 40 से 60 रुपये से शुरू हो रही हैं, जबकि विशेष पैक और बड़े सेट अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *