होली पर जिलेभर में 600 पुलिसकर्मी करेंंगे निगरानी

Spread the love

नई टिहरी()। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार 600 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को होली के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा चुके हैं। संवेदनशील स्थानों और मुख्य चौराहों पर विशेष पुलिस दस्ते तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है, जिसके कर्मचारी सादी वर्दी में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि होली से पहले टैक्सी यूनियनों और वाहन संचालक कंपनियों के साथ बैठक की जा चुकी है। उन्हें त्योहार के दौरान विशेष सावधानी बरतने और नशे की हालत में वाहन संचालन न करने देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। एहतियातन गंगा नदी में शिवपुरी और कौडियाला क्षेत्र में होली के दिन एक दिन के लिए राफ्टिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होेंने लोगों से अपील की है कि त्योहार को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
आपताकाल में इन नंबरों पर करें संपर्क
एंबुलेंस- 108
अग्निश्मन-112
पुलिस कंट्रोल रूम
7668535660
9411112975
जिला आपदा प्रबंध कंट्रोल रूम-
8126268098
7983340807

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *