नाबालिग के साथ टेड़खानी के 02 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। नाबालिग के साथ टेड़खानी व बदतमीजी करने के 02 आरोपियों को थाना दन्या पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को दन्या थाना क्षेत्र के स्थानीय लोग 02 लड़कों को पकड़कर थाना दन्या में लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक मानसिक रुप से अस्वस्थ किशोरी को 02 लड़के मोटर साईकिल में बैठाकर शौकियाथल जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती टेड़खानी व बदतमीजी कर रहे थे। जिन्हें स्थानीय ग्राम वासियों द्वारा देखा गया और दोनों लड़कों को पकड़कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना दन्या लेकर आए। थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी व पुलिस टीम द्वारा तत्काल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल को सीज किया गया तथा उक्त सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्घ थाना दन्या में पक्सो एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या द्वारा सम्पादित की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रोशन कुमार (23 वर्ष) पुत्र संतराम व आशीष कुमार (19 वर्ष) पुत्र जीवन राम फुलई, जागेश्वर अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *