मोबाइल खोने के बाद खाते से उड़े 1.05 लाख रुपये

Spread the love

रुद्रपुर()। गदरपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का मोबाइल खो जाने के बाद उसके बैंक खाते से एक लाख पांच हजार रुपये की रकम उड़ाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस रुद्रपुर ने गदरपुर में केस दर्ज कराया है। ग्राम गदरपुरा निवासी मकबूल पुत्र नबी अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बचत खाता भारतीय स्टेट बैं, गदरपुर शाखा में है। वह एफसीआई में मजदूरी करते हैं और उनकी सैलरी भी इसी खाते में आती है। जून में वह किसी काम से बाजार गए थे, जहां उनका मोबाइल फोन गिर गया। इसकी सूचना उन्होंने लगभग छह दिन बाद थाना गदरपुर में दी थी। कुछ समय बाद जब उन्होंने पैसे निकालने के लिए बैंक खाता चेक किया तो पाया कि उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से सात ट्रांजेक्शन कर कुल एक लाख पांच हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी दर्ज कराई। मामले का संज्ञान लेते हुए साइबर क्राइम रुद्रपुर की टीम ने थाना गदरपुर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *