साइबर ठगी के 1.10 लाख लौटाए

Spread the love

उत्तरकाशी : पुलिस की साइबर टीम ने सोमवार को साइबर ठगी के 1.10 लाख की धनराशि पीड़ितों को वापस करवाई है। साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों ने पैसा वापस मिलने पर उत्तरकाशी पुलिस आभार जताया। कुछ दिन पहले बौन उत्तरकाशी निवासी जितेन्द्र सिंह ने अपने साथ 84,800 रुपये की साइबर धोखाधड़ी तथा मस्सू, बड़कोट निवासी बबीता ने 25,300 रुपये की साइबर धोखाधड़ी के संबंध में उत्तरकाशी पुलिस को शिकायत पत्र दिया था। एसपी अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर साइबर टीम ने उक्त मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पीड़ितों से ठगी की गई शत-प्रतिशत धनराशि वापस करवाई। एसपी ने आम जनमानस से अपील करते हुए बताया कि वर्तमान परिदृश्य में साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है। आए दिन साइबर ठग नए-नए तरीके ढूंढ कर लोगों को जालसाजी का शिकार बनाकर ठगी कर रहे हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म व फर्जी व लालच भरे फोन कॉल पर किसी अपरिचित के बहकावे में आने से बचें। किसी प्रकार की साइबर अथवा वित्तीय धोखाधड़ी होने पर बिना देर किये साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *