जिले के 1़36 लाख कार्डधारकों को मिलेगा मंडुवा

Spread the love

हल्द्वानी। सफेद और गुलाबी राशन कार्डधारकों को जल्द ही सस्ता गल्ला दुकाने से एक किग्रा मंडुवा मिलेगा। इसके बदले उन्हें एक किग्रा चावल कम दिया जाएगा। खाद्य खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार ने मोटे अनाज के प्रोत्साहन की योजना बनाई है। इसके तहत लोगों को अधिक से अधिक मोटे अनाज से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत राज्य सरकार ने सस्ते गल्ले की दुकानों में मंडुवा देने की योजना बनाई थी। अब खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके आदेश दे दिए हैं। आदेश के तहत उपभोक्तओं को एक किग्रा चावल के बदले मंडुवा दिया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि जिले में योजना का लाभ 1़36 राशनकार्ड धारकों को मिलेगा। मई से योजना शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए एलटमेंट जारी हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *