बडगिण्डा से 41 परिवारों के पुनर्वास को जारी किए 1़84 करोड़

Spread the love

चमोली। राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की संस्तुति के बाद तहसील जोशीमठ के अन्तर्गत ग्राम उर्गम के तल्ला बडगिण्डा तोक के 41 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु पुनर्वास नीति-2021 के अनुसार प्रति परिवार भवन निर्माण हेतु 4 लाख, गौशाला निर्माण हेतु 15 हजार, विस्थापन भत्ता 10 हजार तथा काश्तकारों को स्वयं का व्यवसाय हेतु 25 हजार सहित समेकित रूप से कुल 41 परिवारों को 1़84 करोड़ की धनराशि शासन से अवमुक्त की गई है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्वीत धनराशि का उपयोग उसी मदध् प्रयोजन में किया जाएगा, जिस मद हेतु धनराशि स्वीत की जा रही है। प्रातिक आपदा से संकटग्रस्त ग्रामों के अन्यत्र विस्थापनध्पुनर्वास के संबंध में जारी नीतिध्दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी परिवार के मुखिया के पुत्रध् पुत्रियों को अलग-अलग परिवार तभी माना जाएगा, जब मुखिया के पुत्रध् पुत्रियों के नाम परिवार रजिस्टर में नाम अंकित होने के साथ ही उनके पृथक पृथक राशन कार्ड हो, तो सभी परिवारों को पृथक पृथक मानते हुए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अवमुक्त धनराशि की स्वीति इस प्रतिबंध के साथ प्रदान की गई है कि आपदा प्रभावित परिवारों द्वारा विस्थापित स्थल पर निर्मित किए जाने वाले भवन भूकंपरोधी बनाए जाने होंगे तथा इस हेतु जनपद स्तर पर आपदा विभाग द्वारा प्रशिक्षित ट्रेनर राजमिस्त्री का सहयोग लिया जाएगा। आवासीय भवनों का सत्यापन ब्लक स्तर पर तैनात अवर अभियंता द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *