1 लाख मूल्य की अवैध लकड़ी बरामद,वाहन सीज

Spread the love

नैनीताल। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज के वन कर्मियों ने उत्तर प्रदेश से लायी गई एक लाख रुपये से अधिक की सेमल की लकड़ी के 185 फ्रेम जब्त करते हुए एक वाहन को सीज किया है। लकड़ी लाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। डॉली वन क्षेत्र के गश्ती दल ने किच्छा-हल्द्वानी नेशनल हाइवे पर शान्तिपुरी वन बैरियर के पास एक महिंद्रा पिकअप यूपी 25 डीटी- 2963 को सेमल चिरान के 185 नग अवैध रूप से ले जाने में पकड़ा है। वाहन को सीज कर लालकुआं वन परिसर में खड़ा कर दिया। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि इस वाहन में उत्तर प्रदेश से सेमल की लकड़ी अवैध रूप से हल्द्वानी ले जायी जा रही थी। मामले की जांच की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्जकर वाहन को सीज कर दिया गया है। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पकड़ने वाली टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा दिनेश पंत, सत्येन्द्र नाथ दुबे, किशन राम, राजेंद्र लटवाल, अर्जुन भाकुनी, मनोहर जोशी, हरि राम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *