पर्यावरण दिवस पर 10 लोगों को मिलेगा मैती सम्मान

Spread the love

 

चमोली। नारायणबगड़ विकासखंड के सणकोट गांव में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को नारायण स्मृति भवन का लोकार्पण, पर्यावरण गोष्टी एवं समाज में उत्ष्ट कार्य करने वालों को मैती सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर पर्यावरणविद स्वर्गीय नारायण सिंह नेगी द्वारा जीते जी कठिन परिश्रम से 24 हेक्टेयर जमीन पर बनाए गए घने जंगल का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर पर्यावरण गोष्टी के साथ ही समाज में उत्ष्ट करने कार्य करने वालों 10 लोगों को मैती सम्मान से भी नवाजा जाएगा। वर्ष 1999 में पहला मैती सम्मान नारायण वन के संस्थापक नारायण सिंह को दिया गया था। यह जानकारी मैती आंदोलन के संस्थापक पदमश्री कल्याण सिंह रावत ग्राम प्रधान सणकोट प्रेम सिंह बुटोला ने दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता थराली विधायक भूपाल राम टम्टा व मुख्य अतिथि पूर्व रियर एडमिरल ओम प्रकाश राणा व विशिष्ट अतिथि ड विजय राज (पूर्व एडीजी) होंगे। जिन लोगों को नाम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है उनमे मितेश्वर आनंद, ड प्रभाकर बडोनी, ड हरपाल नेगी, गिरीश पुरोहित, पंकज ध्यानी, अर्जुन बिष्ट, हरेंद्र बिष्ट, मनोज सती, गजेंद्र रमोला शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *