10 छात्रों को मिला 4.32 लाख का पैकेज

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के 10 छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। गढ़वाल विवि कैरियर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेवा विभाग के तत्वधान में अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन ने 10 से 11 मई को फाउण्डेशन के स्टेट हेड मोहम्मद मुज्जफर सहित 6 विशेषज्ञों द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न करवाई। जिसके तहत प्रथम चरण में 57 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें शालीनी भट्ट, अभिषेक मैखुरी, गिरीश सिंह, ऋषभ नेगी, लच्छी महर, अभिषेक शाह, पुजीता, दीर्घा, त्रिशला, हेम नलिनी का चयन 4.32 लाख रूपये वार्षिक पैकेज के साथ हुआ है। प्लेसमेंट सेल के संतोष घिल्डियाल, राजेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *