पीएम जनसभा में टिहरी गढ़वाल से पहुचेंगे 10 हजार लोग

Spread the love

नई टिहरी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और टिहरी के प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में जनसभा होनी है। इसमें टिहरी गढ़वाल से 10 हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके लिए पूरे जिले में बैठकें कर तैयारी की जा रही है। टिहरी भाजपा कार्यालय में तैयारी बैठक के बाद गोयल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी जब बोलते हैं, उन्हें देश में ही नहीं, बल्कि अंतराष्ट्रीयस्तर पर सुना जाता है। चार दिसंबर की प्रस्तावित जनसभा के लिए पूरे राज्य के लोगों में उत्साह है। उन्होंने बताया कि नई टिहरी में भाजपा विधायकों, प्रमुखों, पूर्व प्रमुखों, नगर पालिकाध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक कर तैयारी का खाका तैयार किया गया। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से दस हजार लोग देहरादून पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2017 में उत्तराखंड से किये वादे पूरे किये हैं। प्रदेश में रेलवे, चारधाम सड़क योजना, केदारनाथ धाम का निर्माण जैसे बड़े काम तेजी से हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश भट्ट, गोपीराम चमोली, दिनेश डोभाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रघुवीर सजवाण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *