बहुदेश्शीय शिविर में बने 101 दिव्यांग प्रमाण पत्र

Spread the love

अल्मोड़ा। द्वाराहाट में बिपिन त्रिपाठी कुमॉऊ प्रौद्योगिकी संस्थान के बहुदेश्शीय सभागार में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में विधायक महेश नेगी की अध्यक्षता में 101 जरूरतमंद लोगों के दिव्यांग प्रमाण बनाये गये। पहली बार लगे दिव्यांग शिविर में सैकड़ों की संख्या में विधानसभा के लोगों ने इसका लाभ लिया। वहीं जनता दरबार में दर्ज 80 शिकायतों का जिलाधिकारी वंदना ने मौके पर निष्तारण किया। शिविर के दौरान जिलाधिकारी वंदना ने विभागवार समस्याओं को सुनते हुए पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी। शिविर में मौजूद विधायक नेगी ने अधिकारियों से जनता से संवाद एवं कार्यो के स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष उमासिंह बिष्ट ने भी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को संवेदनशील होने की जरूरत बतायी। वहीं नौगांव इंटर कॉलेज के चुनाव प्रबंधन समिति के चुनाव भी त्वरित कार्यकायी करने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा स्वास्थ्य, समाज कल्याण, खाद्यान, लोक निमार्ण, परिवहन, सिंचाई, वन आदि विभागों से संबधित समस्याओं का भी निराकरण करने के आदेश जिलाधिकारी ने दिये। शेखर डौबी ने गगास-कोरीछीना, मोहन कांडपाल ने सुरईखेत मोटर मार्ग, प्रमोद रावत ने मेल्टा-बग्वालीपोखर, गोविंद ऐरड़ा मनेला स्वास्थ्य केन्द्र में विद्युत व्यवस्था, कन्या धन, शैलेश रावत ने कफड़ा में सिलाई केन्द्र खोलने, बीआर आगरी ने दुधोली सड़क का मुवावजा आदि समस्याओं को जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को बतायी। इस दौरान जिलाधिकारी की मौजूदगी में जिपअ उमासिंह बिष्ट, नगर पंचायत चेयरमैन मुकुल साह, ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट आदि ने 25 जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक वितरित किये। मौके पर केसीडीएफ के अध्यक्ष भूपेन्द्र कांडपाल, बीडीओ शाकिर हुसैन, केके पंत, आशीष बर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *