मंदिर में 101 किग्रा. का घंटा चढ़ाया

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : देवलगढ़ स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में नथनवाला देहरादून निवासी महेशदत्त उनियाल ने 101 किग्रा. वजन का घंटा चढ़ाया। पूर्व में वह मंदिर में 51 किग्रा. वजन का घंटा भी चढ़ा चुके हैं। उनके द्वारा मंदिर में पहुंचाए गए 80 किग्रा. वजनी स्टैंड व 101 किग्रा. के घंटे को स्थापित करने के लिए अमकोट निवासी अनिल उनियाल व सुनील उनियाल ने पूर्ण सहयोग दिया। मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल ने कहा कि मंदिर में स्टैंड खड़ा कर दिया गया है। घंटे को इस स्टैंड पर तीन-चार दिन बाद टांग दिया जाएगा। जिसकी ध्वनि से पूरा क्षेत्र सुबह-शाम गुंजायमान रहेगा। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *