102 वर्षीय चंदर सिंह को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार की ओर से 102 वर्षीय कोटद्वार निवासी चंदर सिंह नेगी को उनके जन्मदिवस पर सम्मानित किया गया।
सोमवार को संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष बीबी ध्यानी के व रिपुदमन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चंदर सिंह नेगी के आवास पर पहुंचा। संगठन ने चंदर सिंह को पुष्प माला पहनाते हुए उनका सम्मान किया। ग्राम गूज्याड़ी निवासी चंदर सिंह नेगी का जन्म 1921 में हुआ था। चंदर सिंह ने भारती सेना में अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने कई युद्ध भी लड़े। वर्ष 1970 में सवानिवृत्त होने के बाद वह समाज सेवा के कार्य में जुट गए थे। सम्मान करने वालों में मेहरबान सिंह चौहान, प्रवेश चंद्र नवानी, महेंद्र अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, संगाम सिंह भंडारी, राजेंद्र सिंह, जयवीर सिंह रावत, जेएस पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *