प्रदेश में आठ जिलों में 106 कंटेनमेंट जोन बनाए गए

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में बेकाबू हो रहे कोरोना ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। संक्रमण को रोकने के लिए अब तक आठ जिलों में 106 कंटेनमेंट जोन घोषित कर बंदिशें लगाई गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 47 कंटेनमेंट जोन देहरादून जिले में बने हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुुसार हरिद्वार में 9, नैनीताल में 30, पौड़ी जिले में 4, उत्तरकाशी में 9, ऊधमसिंह नगर में 1, चंपावत में 5, चमोली जिले में 1 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जहां पर आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाकी सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि संक्रमण रोकने के लिए छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश जिलों को दिए गए हैं। कंटेनमेंट जोन बनाने से लॉकडाउन की नौबत नहीं आएगी। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। कहा कि तभी संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है। प्रदेश में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। तीन दिन के भीतर प्रदेशभर में 9979 संक्रमित मिले हैं। जबकि 85 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 78 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.91 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *