स्वास्थ्य शिविर का 107 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Spread the love

रैतपुर में लैंसडौन आर्मी मेडिकल कोर की ओर लगाया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली।
लैंसडौन आर्मी मेडिकल कोर की ओर से जूनियर हाईस्कूल रैतपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 107 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
शनिवार को लैंसडोन आर्मी मेडिकल कोर ने रैतपुर जूनियर हाईस्कूल में कैंप का आयोजन किया। शिविर में नाक, कान, आँखों का चैकअप किया गया, साथ ही भर्ती से सम्बंधित युवाओं का भी मेडिकल चैकअप किया। ग्राम प्रधान गडकोट नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आर्मी मेडिकल टीम द्वारा इस निशुल्क कैम्प के आयोजन से ग्रामीणों को काफी लाभ मिला। उन्होने मेडिकल टीम से आगे भी समय-समय पर शिविर लगाने की अपील की। शिविर मेंें लैंसडौन आर्मी हॉस्पिटल से मेजर सुमित चामले, कैप्टन नेहा शर्मा, सुबेदार योगम्बर सिंह, हवलदार रंजीत सिंह, हवलदार हरीश सिंह, नायक एल पी राव, राइफल्स मेन अमित कुमार, मंदीप सिंह, नीरज सिंह, जय सिंह, योगेश सिंह टीम द्वारा विशेष सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *