प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट में 108 सेवा उपलब्ध

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र झूलाघाट में 108 एम्बुलेंस सेवा की मांग ग्रामीण लगातार कर रहे थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किसन भंडारी के जिलाधिकारी को इसके लिए निवेदन पत्र लिखा था। इसके बाद आज प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट में 108 सेवा उपलब्ध हो गयी है। मुख्य फार्मासिष्ट हरीश रावत ने कहा की झूलाघाट से पिथौरागढ़ की दूरी 35 किलोमीटर है ।ग्रामीणों को आकस्मिक सेवा के लिए जनपद मुख्यालय से एम्बुलेंस मंगानी पड़ती थी। प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध होने से दो दर्जन से अधिक पंचायतों को इसका फायदा होगा। झूलाघाट में 108 सेवा उपलब्ध होने पर रोहित डिक्टिया, अतुल डिक्टिया, सुरेन्द्र चौहान, डॉ सचिन प्रकाश,डॉ प्रकाश पंगरिया, दिवाकर भट्ट,ब्यापार संघ महा मंत्री हरी बल्लभ भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधिका चन्द,डम्बर परियार, स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *