कर्णप्रयाग महाविद्यालय के 11 मेधावियों का किया सम्मान

Spread the love

चमोली। डा़शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय साल 2023 परीक्षा के टापर्स को साईं दास तलवाड़ स्मृति मेधावी छात्रवृत्ति प्रदान की गई। गुरुवार को अडिटोरियम में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में प्राचार्य प्रो़केएल तलवाड़ ने अपने पिता की स्मृति में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को 1100-1100 रुपये नकद, स्मृति चिह्न व प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो़क केएल तलवाड़ ने बताया कि महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल को तैयार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं को चाहिए के मेधावी छात्र-छात्राओं की भांति मेहनत और लगन से अपने मुकाम को हासिल करे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा़ आरसी भट्ट ने बताया कि प्राचार्य विगत चार वर्षों से अपने पिता की स्मृति में यह छात्रवृत्ति पूर्व महाविद्यालय में देते आ रहे हैं। कर्णप्रयाग महाविद्यालय में प्रथम बार यह छात्रवृति दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि उत्तरकाशी निवासी साईं दास तलवाड़ एक समाजसेवी व अध्ययनप्रेमी रहे हैं। प्राचार्य प्रो़तलवाड़ ने छात्रवृत्ति पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डा़ वीआर अन्थवाल, डा़ मानवेंद्र कंडारी, डा़अखिलेश कुकरेती, डा़ तौफीक अहमद, डा़ राधा रावत, डा़हरीश रतूड़ी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मीना रियाल, पीटीए उपाध्यक्ष संदीप पटवाल, छात्र संघ अध्यक्ष प्रीतम सिंह, यूआर आयुष नेगी अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
इन छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति
कर्णप्रयाग महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र-छात्राओं में वर्षा नेगी, अमित कंडारी, राजन सिंह, अमीषा, हर्षिता सेमवाल, पवन फर्स्वाण, गौतम नेगी, गुलशन कुमार, दीप्ति व निकिता मैठाणी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *