पहले दिन बिके अध्यक्ष पद के लिए 11 और सभासद पद के लिए 52 नामांकन पत्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष पद हेतु 02 वार्ड सदस्य हेतु 17, नगर पंचायत तिलवाड़ा के अध्यक्ष पद हेतु 02, वार्ड सदस्य हेतु 04, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष पद के लिए 05, वार्ड सदस्य हेतु 21, नगर पंचायत ऊखीमठ अध्यक्ष पद हेतु 02, वार्ड सदस्य हेतु 08 एवं नगर पंचायत गुप्तकाशी हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा वार्ड सदस्य हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए हैं, जिसमें दीपक भंडारी एवं चंद्रमोहन सेमवाल शामिल है। नगर पालिका परिषद के वार्ड सदस्य हेतु 17 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा मीनल गुलाटी ने बताया कि नगर पंचायत तिलवाड़ा के अध्यक्ष पद हेतु 02 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशनपत्र प्राप्त किए गए हैं। जिसमें श्रीमती सीमा देवी एवं श्रीमती विनीता देवी शामिल हैं। वार्ड सदस्य हेतु 04 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए हैं। रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अनीता पंवार ने बताया कि नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अध्यक्ष पद के लिए 05 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए हैं, जिसमें रघुवीर सिंह, सतीश, राजेंद्र प्रसाद, मनोज, देवी प्रसाद शामिल हैं। वार्ड सदस्य हेतु 21 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत ऊखीमठ अध्यक्ष पद हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए हैं, जिसमें रीता पुष्पवाण एवं विजय राणा शामिल हैं तथा वार्ड सदस्य हेतु 08 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी गुप्तकाशी खुशवंत सिंह चौहान ने बताया कि नगर पंचायत गुप्तकाशी हेतु 02 उम्मीदवारों द्वारा वार्ड सदस्य हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *