जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। धुमाकोट पुलिस ने 11.68 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
पुलिस धुमाकोट के दिगोलीखाल बाजार के समीप वाहन तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाजार में एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते हुए देखा। पुलिस ने व्यक्ति को रोककर थैलों की तलाशी ली तो उसके भीतर से गांजा बरामद हो गया। आरोपित की पहचान ऊधमसिंह नगर, काशीपुर निवासी सुमित के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने यह गांजा जनपद अल्मोडा के बंदरकोट से खरीदा जिसे वह काशीपुर एक व्यक्ति को बेचने के लिए लेकर जा रहा था।