धूमधाम से मनाया सिग्नल्स कोर का 112वां स्थापना दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सिग्नल्स कोर के गौरव सेनानियों ने सिग्नल्स कोर का 112वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान संगठन में 15 नए सदस्यों को शामिल किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक ले. कर्नल बलबीर सिंह गुसाईं (सेनि.) व अध्यक्ष ले कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी (सेनि.) ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कोर के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेना में संचार के क्षेत्र में आई नई क्रांति पर भी विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि संगठन की ओर से गरीब कन्याओं के विवाह के लिए धन एकत्रित कर दान स्वरूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रिपुदमन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *