114 वर्षीय संदिया देवी ने लगाया कोविड टीका

Spread the love

रुद्रपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता में नौगजा पूरनगढ़ निवासी 114 वर्षीय संदिया देवी को कोविड 19 का टीका लगाया गया। वह अपने नाती हरदीप के साथ बाइक में बैठकर अस्पताल पहुंची थी। शुक्रवार को सीएमएस डॉ.राजेश आर्य के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने संदिया देवी का स्वागत किया। उन्हें टीकाकरण कक्ष में ले गये। टीकाकरण से पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया और आधा घंटा निगरानी में रखा। वह स्वयं को स्वस्थ महसूस कर रही थीं। हरदीप उन्हें बाइक से घर वापस ले गये। इधर, संदिया कहा उनकी चार पुत्रियां है। उनका जन्म वर्ष 1907 का है। पुत्रियों के बच्चों की भी शादी हो चुकी है। उनके भी बच्चे बड़े हो गये हैं। उसका परिवार खुशहाल है। उन्होंने कहा परिवारवालों ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की जानकारी दी तो उन्होंने खुद ही टीका लगाने की इच्छा जतायी। टीका लगाने के बाद वे स्वस्थ हैं। संदिया परिवार और गांव वालों को भी टीका लगाने के लिए जागरूक कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *