स्वास्थ्य शिविर का 115 पुलिस कर्मियों ने उठाया लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोतवाली कोटद्वार में विश्व डायबिटीज दिवस के उपलक्ष्य मेंस्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 115 पुलिस कर्मियों सहित तहसील कर्मियों व उनके परिजनों ने शिविर का लाभ उठाया।
रविवार को कोतवाली में आयोजित शिविर में पुलिसकर्मियों, तहसीलकर्मियों व उनके परिवारजनों का बी.पी, शुगर,व बीएमआई चैक किया गया। डॉ. खट्टर ने मेडिकल कैंप में मौजूद सभी लोगोंं को बी.पी व शुगर से संबधित अनेक जानकारियां दी। कैंप में डॉ आशीष अग्रवाल, डॉ राजविज व डॉ रॉबिन द्वारा मेडिकल चैकअप किया गया। इस मौके पर क्लब की पे्रसिडेंट शिप्रा श्रीवास्तव, सेक्रेटरी रोहित बत्ता, कोषाध्यक्ष राजीव मैनी, हुकुम सिंह नेगी, राजेश फूल, हितेश गोयल, अमित जैन, अवधेश चमोली, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *