आरओ व एआरओ की परीक्षा 1150 अभ्यर्थियों ने छोड़ी

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में उत्तराखंड लोक सभा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। छह परीक्षा केंद्रों में आयोजित परीक्षा में 807 ने परीक्षा दी। वहीं 1150 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
रविवार को परीक्षा नगर के सोबन सिंह जीना परिसर के अपर, मीडिल, लोअर र्केपस, विवेकानंद इंटर कलेज, राजकीय इंटर कलेज, एडम्स इंटर कलेज में परीक्षा आोजित की गई। सुबह 9 से दिन में दो बजे तक एक पाली में आयोजत परीक्षा में कुल 1957 पंजीत थे। जिसमें 807 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1150 परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की थर्मंल स्क्रीनिंग की गई। जिसके बाद उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। नोडल अधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भट्ट ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *