11वीं गढ़वाल राइफल्स का स्थापना दिवस मनाया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : सोमवार को 11वीं गढ़वाल राइफल्स के गौरव सेनानियों द्वारा बटालियन का 57वां स्थापना दिवस रायपुर देहरादून स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कप्तान जगमोहन सिंह एवं ने दीप प्रज्वलित कर किय। तत्पश्चात अमर शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। साथ ही बटालियन के शहीदों की वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं बुजुर्ग गौरव सेनानियों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कप्तान सते सिंह ने बटालियन के सभी पूर्व सैनिकों को एकजुट रहने का आह्वान किया। साथ ही शासन-प्रशासन के साथ कदम मिलाकर देश व प्रदेश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। बटालियन के वर्तमान कमान अधिकारी कर्नल वैभव बटेरा एवं सूबेदार मेजर जगमोहन सिंह जो कि इस वक्त यूनाइटेड नेशन मिशन कांगो में कार्यरत है सभी पूर्व सैनिकों को नव वर्ष की एवं बटालियन के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कप्तान रिटायर यशवंत सिंह, अर्जुन सिंह, बलवंत सिंह, ताजबर सिंह, सूबेदार मेजर शिव सिंह, राजेंद्र असवाल, कमल सिंह, गोपाल सिंह, गुरु प्रसाद एवं गंभीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *