राज्यसभा के 12 सांसद निलंबित, मानसून सत्र में किया था हंगामा

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी : संसद के मानसून सत्र में हंगामे और अनुशासनहीनता के आरोप में राज्यभा के 12 सासंदों को निलंबित कर दिया गया है। इसी के साथ शीतकालीन सत्र की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। जिनको निलंबित किया गया है उनमें कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना, सीपीएम के सांसद शामिल हैं।
निलंबित सांसदों में एलामारन करीम सीपीएम से और कांग्रेस की फूले देवी नेता, छाया वर्मा, आर बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रसाद सिंह और सीपीआई के बिनॉय विश्वम, टीएमसी की डोला सेना व शांता क्षेत्री, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई शामिल हैं। संसद के 19 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र को पूर्व निर्धारित समय से दो दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। पेगासस जासूसी मामले और तीन कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा में जहां मात्र 22 प्रतिशत, वहीं राज्यसभा में महज 28 प्रतिशत ही कामकाज हो पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *