स्पीडोमीटर के चेकिंग अभियान के तहत 12 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिये मंगलवार को पौड़ी कोटद्वार रोड पर उप0 निरी0 दीपा शाह के नेतृत्व में रडार गन (स्पीडोमीटर) के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। जंहा पर वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गयी।
थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया की पहाड़ो में सड़क दुर्घटना का महत्वपूर्ण कारण तेज गति और शराब पीकर के वाहन चलाना है। उन्होंने बताया की आज चलाये गए अभियान में करीब दर्जन भर वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है। तथा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस द्वारा ओवर स्पीड से गाड़ी चलाने वालों पर अभियान चलाकर नजर रखने की पहल पर वरिष्ठ नागरिकों ने सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *