शिविर में 126 मरीजों ने कराई जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : हंस अस्पताल चमोलीसैंण में शिविर में कान, नाक और गला के 126 मरीजों ने जांच कराई। शिविर में कान, नाक और गला विशेषज्ञ डा. समीर टोपनो ने कान, नाक और गला से सम्बंधित सभी बीमारियो के लिए अस्पताल आये मरीजों को देखा। बताया कि 21 मरीजों को आगे इलाज के लिए भर्ती किया जाएगा। जिनका दूरबीन विधि द्वारा और नॉर्मल ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में नि:शुल्क 37 अल्ट्रासाउंड, 11 सीटी स्कैन, एक्सरे, खून की जांचे की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *