12वीं की परीक्षाएं 30 मिनट की होंगी! शिक्षा मंत्री करेंगे तारीखों की घोषणा

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। देशभर में कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच, बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर गहराए संशय के बादल अब टंटते नजर आ रहे हैं।माना जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड की सत्र 2021 के लिए 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ताजा जानकारी के अनुसार, परीक्षाओं का समय और घटाया जा रहा है।
सूत्रों का दावा है कि परीक्षाओं में सभी प्रमुख विषयों केप्रश्न पत्र को सल्व करने के लिए परीक्षार्थियों को30 मिनट का समय दिया जाएगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि परीक्षाओं को समय तीन घंटे से घटाकर डेढ़ घंटा किया जा सकता है। परीक्षाओं को लेकर विस्तृत जानकारी 01 जून, 2021 कोकेंद्रीय शिक्षा मंत्री ड रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा साझा की जाएगी।
बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देशभर मेंपरीक्षाओं को रद्द करने की मांग लगातार उठ रही है। अभिभावक और विद्यार्थीी सोशल मीडिया के जरिये लगातार वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के लिए आग्रह कर रहे हैं। मामला सर्वोच्च न्यायालय में भी पहुंच चुका है। जबकि करीब 300 छात्रों ने तो प्रधान न्यायाधीश को भी पत्र लिखकर परीक्षाएं रद्द करने और वैकल्पिक मूल्यांकन की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *