यमुनोत्री हाइवे फिर बंद, सड़क धंसने से 13 हजार यात्री फंसे

Spread the love

बड़कोट। स्यानाचट्टी और रानाचट्टी के बीच सड़क धंसने से यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार को सुबह फिर बंद हो गया। हाइवे बंद होने से तेरह हजार यात्री जगह जगह फंस गए हैं। एनएच की टीम हाइवे को खोलने में जुटी हुई है। राना चट्टी और स्यानाचट्टी के बीच बंद यमुनोत्री हाईवे गुरुवार शाम को बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया गया था। लेकिन शुक्रवार दोपहर हाइवे फिर बंद हो गया। इस दौरान छोटी गाडिघ्यों को भूस्खलन जोन से किसी तरह निकाला गया। इसके बाद शुक्रवार शाम को छोटे और बड़े वाहनों के लिए मार्ग को खोल दिया गया था, लेकिन मार्ग फिर धंस गया और बड़े वाहनों के लिए बंद हो गया।
एनएच के अधिशासी अभियंता राजेश पंत ने बताया कि, एनएच की टीम पूरी क्षमता के साथ हाइवे को खोलने के लिए जुटी हुई है। जल्द मार्ग खोल दिया जाएगा। उधर, बड़े वाहनों के लिए हाइवे बंद हो जाने से 3000 से अधिक यात्री यमुनोत्री क्षेत्र में फंसे हुए हैं। जबकि, डामटा से लेकर जानकी चट्टी तक 10 हजार से अधिक यात्री यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पर रुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *