बैठक में 14 आवेदन किए स्वीकृत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने सोमवार को एनआईसी कक्ष में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना की बैठक ली। बैठक में वाहन मद में 6 व होमस्टे में 14 आवेदन स्वीकृत किए गए।
सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित आवेदकों को कहा कि समय पर बैंकों में अपने दस्तावेज जमा करें, जिससे बैंक को ऋण देने में आसानी प्राप्त होगी। उन्होंने आवेदकों को वाहन संचालन व होमस्टे के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने को कहा। कहा कि स्वरोजगार को अत्यधिक बढ़ावा दें, जिससे आय में वृद्धि हो सकेगी। डीएम ने कहा कि जिन आवेदकों के दस्तावेज अधूरे रह गए हैं वह समय पर दस्तावेज पूर्ण करते हुए पर्यटन विभाग को प्रस्तुत करें। डीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी व बैंकर्स को स्वरोजगार के लिए आ रहे आवेदनों की जांच कर उन्हें योजना से लाभांवित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा, महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *