14 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

बागेश्वर। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहे। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 14 बोतल शराब के साथ धर दबोचा है। उसके खिलाफ 60 आबकारी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान सरयू पुल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 14 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। जिसे वह बेचने के लिए गांव ले जा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। आरोपी युवक ने अपना नाम कुंदन सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम करुली, तुपेड़ बताया। पुलिस से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *