14 को श्रीनगर में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली।

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 14 मार्च को श्रीनगर में गढ़वाल मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल जनाक्रोश रैली आयोजित करेगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुण्डीर के हवाले से मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी ने बताया कि 14 मार्च को श्रीनगर में गढ़वाल मण्डल के विभिन्न जनपदों से कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीनगर में सरकार के खिलाफ विशाल जनाक्रोश रैली आयोजित करेगें। उन्होंने कहा कि रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इन्दिरा ह्रदयेश, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल सहित प्रांतीय नेतृत्व के पदाधिकारी रैली में शामिल होंगे। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *