कर्णप्रयाग में 14 नामांकन प्रपत्र बिके, नामांकन आज

Spread the love

चमोली। आगामी सात नवंबर को होने वाले छात्र संघ चुनावों के लिए शुक्रवार से प्रक्रिया शुरू हो गई है। डा़ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए कुल 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डा़रमेश भट्ट ने बताया कि विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार शुक्रवार को प्रातरू 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री का समय निर्धारित था। इस अवधि में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,महासचिव ,सह सचिव ,कोषाध्यक्ष , विश्वविद्यालय प्रतिनिधि व कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु दो-दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 4 नवंबर शनिवार को प्रात: 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे। प्राचार्य प्रो़के़एल़तलवाड़ के अनुसार छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया के चलते महाविद्यालय 5 नवंबर रविवार को भी खुला रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *