रुड़की()। पुलिस की टीमों ने बुधवार रात कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की। टीमों ने अलग-अलग जगह से 14 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब डेढ़ सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। एसएसआई लक्सर लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि बीती रात दबिश देकर रसूलपुर कंकरखाता निवासी विकास पुत्र राकेश तथा समीर उर्फ गुड्डु पुत्र जुल्फकार, अकबरपुर ऊद से अमर उर्फ अमन पुत्र जातिराम, टांडा भागमल से त्रिलोक पुत्र कृपाल व अमरपाल पुत्र फूल सिह, मोहम्मदपुर कुन्हारी से सुहैल पुत्र जहीर, टिक्कमपुर से सोनू कुमार पुत्र ऋषिपाल व गुरमीत पुत्र प्रेम सिंह, भोगपुर से छोटा पुत्र कलीराम, बहादरपुर खादर से अब्बास पुत्र रियाज मौहम्मदपुर बुजुर्ग से ओमप्रकाश उर्फ ओमपाल, पीतपुर से अमित पुत्र महेन्द्र सिंह, भूरना से अमित पुत्र हरि सिंह और कस्बे के वार्ड 5 लक्सरी से महेश कुमार पुत्र जमुना प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है।