14 छात्रों मल्टीनेशनल कंपनियों में चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जीबी पंत प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी संस्थान घुड़दौड़ी के 14 छात्रों का मल्टीनेशनल कंपनियों में चयन हुआ है। कंपनियों द्वारा चलाए गए प्लेसमेंट अभियान में संस्थान के विभिन्न विभागों के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक डा. वीएन काला ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सीजफायर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चलाए गए संयुक्त प्लेसमेंट अभियान में संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में अध्ययनरत तीन छात्रों का 3.77 लाख वार्षिक के पैकेज पर चयन हुआ। वहीं एलएनटी द्वारा चलाए गए ऑन कैंपस वर्चुअल ड्राइव प्लेसमेंट अभियान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 11 छात्रों का 6 लाख वार्षिक पैकेज पर प्लेसमेंट हुआ है। संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के ओआईसी डॉ. कमलजीत सिंह भाटिया, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. सचिन नेगी एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के समंवयक सुमित राणा ने चयनित छात्रों को शुभकामनायें दी। एलएनटी और सीजफायर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस अभियान के सफलता पूर्वक संचालन के लिए संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *