नियमों के उल्लंघन पर 14 वाहनों का चालान

Spread the love

रुद्रप्रयाग। पुलिस एवं परिवहन विभाग के सहयोग से जिला मुख्यालय में यातायात नियमों का पालन कराने लिए उद्देश्य से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 14 वाहनों का चालन किया गया। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया।
शनिवार को संयुक्त चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों का मोटरवाहन अधिनियम तथा 6 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन किये जाने की अपील की गई। पुलिस ने चालकों को स्पीड पर लगाम, सड़क दुर्घटना पर लगेगा विराम, ना अपनी हड्डियां तुड़वाएं, ना दूसरों की तोड़ें, वाहन धीरे-धीरे और संयम से चलाएं, गाड़ी को धीमा चलाएं अपना कीमती जीवन बचाएं, लापरवाही से वाहन न चलाएं, अपना व अपने परिवार का जीवन बचाएं जैसे स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया। उन्होंने सभी वाहन चालकों से वाहनों की स्पीड कंट्रोल में रखने को कहा। कहा कि यदि यातायात नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए, तो भविष्य में घटित होने वाले घटनाओं को रोका जा सकता है। इस संयुक्त चेकिंग अभियान परिवहन कर अधिकारी सुंदर लाल, यातायात निरीक्षक श्याम लाल सहित कई कई जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *