140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे- केजरीवाल

Spread the love

नई दिल्ली , आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल रैली कर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोग मिलकर देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकेंगे। ये लोग सत्ता की राजनीति करें और हम जनता के लिए काम करेंगे। आज से यह बदलाव की गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते रहे कि दिल्लीवालों का ‘बेटाÓ भ्रष्ट और है, लेकिन कोर्ट ने साफ कर दिया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार था, है और रहेगा। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आकर लोगों ने बड़ी उम्मीदों से मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया। आज देश का हर सेक्टर बर्बाद है। इस दौरान दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा समेत विभिन्न प्रांतों से आए ”आपÓÓ नेताओं, कार्यकर्ताओं और हजारों आम लोगों ने ‘पढ़ा-लिखा दमदार है, मेरा केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैÓ के जमकर नारे लगाए।
मोदी जी-अमित शाह षड़यंत्र रच कर दिल्लीवालों को परेशान किया- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल से पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने षड़यंत्र रच कर दिल्ली के लोगों को बहुत परेशान और दुखी किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल चोर है, भ्रष्टाचारी है, केजरीवाल ने शराब घोटाला किया है, केजरीवाल 100 करोड़ खा गया। दिन भर मीडिया में डिबेट चलता था। दिल्ली के लोगों को बहुत दुखी किया। जज साहब ने फैसला सुनाया है कि मोदी जी झूठ बोल रहे हैं, केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। पूरा केस फर्जी है, कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि सदियों के बाद ऐसा फैसला आया है। मोदी जी और अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को ठिकाने लगाने के लिए पूरे केस को व्यक्तिगत मॉनिटर कर रहे थे कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह छूटना नहीं चाहिए। कोर्ट का यह फैसला मोदी जी, अमित शाह और भाजपा के गाल पर जोरदार तमाचा है।
मैं भारत मां से बहुत प्यार करता हूं, अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं। जब मैं आईआईटी में पढ़ता था, तो मेरे बहुत अच्छे नंबर आए। मैं चाहता तो नौकरी करने अमेरिका जा सकता था। मेरे बहुत सारे दोस्त विदेश गए हैं। लेकिन उस समय मेरे मन में ख्याल आया कि देश का बहुत बुरा हाल है। अगर बड़े-बड़े संस्थाओं से पढ़ कर सारे लोग विदेश चले जाएंगे तो अपने देश को कौन संभालेगा, कौन ठीक करेगा। मैं अमेरिका नहीं गया। मैं अपने देश में रहा और इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर की नौकरी करने लगा। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे पास एक सीए आया और उसने अपना केस करवाया और कहा कि सेवा बताइए। बोला कि कितने पैसे लगेंगे? मैंने कहा कि मैं रिश्वत नहीं लेता। उसने कहा कि आपके नाम पर पैसे लाया हूं, नहीं लेंगे तो खुद रख लूंगा।
मैंने मोदी जी का कुछ नहीं बिगाड़ा, फिर भी मुझसे इतनी नफरत क्यों करते हैं?- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि धीरे-धीरे पूरे विभाग में फैल गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। एक पैसा नहीं लेता है। पूरे विभाग के लोग मेरी ईमानदारी की कसमें खाया करते थे। फिर किस्मत ने मुझे दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया। 10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पता नहीं क्यों मुझसे नफरत करते हैं? मैंने तो उनका कुछ नहीं बिगाड़ा। इसके बाद भी मोदी जी ने मेरे खिलाफ पता नहीं कितनी जांच करवाई। लेकिन 10 साल के अंदर एक रुपए का भ्रष्टाचार नहीं मिला। इन 10 सालों में पता नहीं कितनी फाइलों पर साइन किए थे। कोई एक ठेकेदार खड़ा होकर कह दे कि केजरीवाल ने पैसे मांगे थे, मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मैंने अपने जीवन सिर्फ ईमानदारी कमाई हैं। क्योंकि मैं भारत से बहुत प्यार करता हूं। जब कोई देश से गद्दारी करता है और अपमान करता है तो खून खौल उठता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *