143 पव्वे देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

चम्पावत। 143 पव्वे देसी शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से दूसरा आरोपी फरार हो गया। आरोपियों पर पुलिस ने 60 आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसपी देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए अभियान के तहत बीते शुक्रवार देर रात एफसीआई रोड के पास से वार्ड छह निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र रामपाल के पास से 96 पव्वे और वार्ड-चार निवासी बांके पुत्र ढक्कन लाल के पास से 47 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों पर 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वही मौके से फरार बांके की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *