144 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने दन्या में 144 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार काफलीखान व सुवाखान के बीच वाहन चेकिंग के दौरान दन्या पुलिस ने वाहन संख्या यूके 04 टीए 2515 आल्टो कार में सवार कमल कुमार व पंकज प्रसाद निवासी दुनाड काफली के कब्जे से 03 पेटी में रखे 144 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत 9360 रुपये आंकी गई। थानाध्यक्ष संतोष देवरानी ने बताया कि दोनों अभियुक्त पनुवानौला से काफलीखान शराब बेचने हेतु ले जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पकड़े गये दोनों के खिलाफ थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आल्टो कार को सीज किया है। अवैध शराब की बिक्री व परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *