सीएम स्वरोजगार योजना के तहत बांटा 145़43 लाख कााण बांटा

Spread the love

 

बागेश्वर। युवाओं व प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 51 बेरोजगारों को 145़ 43 लाख कााण वितरित किया गया। सीडीओ संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बकरी पालन, मुर्गी, भैंस, जनरल स्टोर आदि के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। सीडीओ ने कहा कि यह योजना सीएम की महत्वाकांक्षी है। उन्होंने महाप्रबंधक उदयोग को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक बेरोजगारों से आवेदन कराएं। उन्होंने युवाओं से कहा कि जिस कार्य के लिए धनराशि स्वीत हुई है, उसे उसी पर खर्च करेंगे। इस दौरान महाप्रबंधक उदयोग जीपी दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, सीवीओ डा ़आर चंद्रा, आरएस चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *