शिविर में 145 ने लगाई कोरोना वैक्सीन

Spread the love

काशीपुर। कोरोना महामारी से बचाव को भारत विकास परिषद द्वारा लगाये गये शिविर में 145 लोगों को वैक्सीन लगवाई। सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंका कलेज में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। परिषद के अध्यक्ष प्रियांशु बंसल ने बताया कि र्केप में 145 लोगों ने टीका लगवाया। र्केप में सभी प्रकार के डोज उपलब्ध हैं। जन समूह की मांग को देखते हुए मंगलवार को भी तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में भी शिविर लगाया जायेगा। साथ ही 13 जुलाई को श्री राम इंस्टीट्यूट एंड मैनेजमेंट में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन की जाएगा। र्केप में एलडीभट्ट चिकित्सालय से नर्स जीवंती और कमला मेहरा टीका लगाने के लिए मौजूद रहीं। यहां रीजनल सचिव अजय अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक आशीष गोयल, सुमित शंकर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *