15 फरवरी के बाद आएंगे विषम सेमेस्टर और बैक पेपर के नतीजे

Spread the love

नई टिहरी()। श्रीदेव सुमन विवि के छात्र-छात्राओं को विषम सेमेस्टर परीक्षा, मुख्य और बैक पेपर परीक्षा के रिजल्ट के लिए आठ दिन और इंतजार करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। 15 फरवरी के बाद विवि प्रशासन ने रिजल्ट घोषित करना शुरू कर देगा। सभी कक्षाओं के रिजल्ट जारी होने के एक माह के अंतर्गत अंक तालिकाएं विवि से संबद्ध कॉलेजों को भेजी जाएगी। श्रीदेव सुमन विवि की सत्र-2025 की परीक्षाएं 6 दिसंबर से शुरू हुई थी जो गत माह 12 जनवरी को संपन्न हो गई थी। गढ़वाल मंडल के 148 केंद्रों पर आयोजित विषम सेमेस्टर परीक्षा, मुख्य और बैक पेपर परीक्षा में लगभग 65 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय पर संपादित हो इसके लिए विवि ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि मूल्यांकन का 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। मूल्यांकन कार्य में किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए परीक्षा नियंत्रक की देखरेख में विवि ने हर स्तर पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाया है। 15 फरवरी के बाद परीक्षा परिणाम घोषित करने शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया रिजल्ट जारी होने के छात्र-छात्राओं की अंक तालिका संंबधित महाविद्यालयों को भेजी जाएगी। अंक तालिका के लिए किसी भी छात्र को विवि मुख्यालय बादशाहीथौल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *