15 दारोगाओं को किया इधर से उधर

Spread the love

हरिद्वार।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने 15 और दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। कोतवाली ज्वालापुर, शहर कोतवाली और भगवानपुर थाने के एसएसआई भी बदले गए। बुधवार देर रात एसएसपी ने जिले के पांच चौकी प्रभारी सहित 15 दारोगाओं के तबादले के आदेश जारी किए। भगवानपुर थाने के एसएसआई सत्येंद्र बुटोला को एसएसआई शहर कोतवाली, यहां तैनात एसएसआई रमेश सैनी को कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है। शांतरशाह चौकी में तैनात एसआई प्रदीप राठौर को एसएसआई ज्वालापुर की जिम्मेदारी दी गई है। यहां से एसएसआई संतोष सेमवाल को शहर कोतवाली भेजा है। एसआई खेमेन्द्र गंगवार को शांतरशाह चौकी प्रभारी बनाया गया है। शहर कोतवाली से आशीष नेगी को बाजार चौकी प्रभारी ज्वालापुर, यहां से महिला एसआई संदीपा भंडारी को कोतवाली में ही तैनाती दी गई है। चंडीघाट चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल अब प्रभारी चौकी बाजार लक्सर होंगे। यहां तैनात रहे विपिन कुमार को पथरी भेजा गया है। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीण रावत को गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। लक्सर के एसएसआई रहे यशवीर नेगी रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी अशोक रावत को चंडी घाट चौकी प्रभारी, खड़खड़ी चौकी प्रभारी वीरेंद्र नेगी को ज्वालापुर कोतवाली, भगवानपुर सेाषिकांत पटवाल को कोतवाली गंगनहर और भगवानपुर से विपिन कुमार को प्रभारी चौकी तहसील गंगनहर की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *