सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय किशोर की मौत

Spread the love

हल्द्वानी। वनभूलपुरा निवासी 15 वर्षीय किशोर की मंगलवार सुबह निजी अस्पताल में मौत हो गई। 17 अगस्त की दोपहर किशोर को एक महिला कार चलाक ने टक्कर मार दी थी। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदिरानगर वार्ड एक निवासी भानु सागर पुत्र स्व.रवींद्र कुमार क्षेत्र में ही संचालित स्कॉलर एकेडमी में कक्षा 10 का छात्र था। पिता ऊर्जा निगम में कर्मचारी थे। 15 साल पहले ड्यूटी के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी। परिवार में भानु की मां और छोटी बहन हैं। किशोर के मामा मदन सिंह ने बताया कि 17 अगस्त की दोपहर करीब 2:30 बजे बरेली रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी। कार एक महिला चला रही थी। किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं टक्कर मारने वाली कार शहर के चर्चित व्यक्ति के परिजन की बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *