15 साल का किशोर गायब, गुमशुद्गी दर्ज

Spread the love

चमोली। जिला मुख्यालय गोपेश्वर के सरस्वती बिहार का एक किशोर 26 नवंबर से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुद्गी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गोपेश्वर के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि लापता किशोर के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय किशोर घर से बिना किसी को कुछ बताएं घर से चला गया है। परिजनों के द्वारा तमाम जगह पूछताछ, जानकारी हासिल करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। बुधवार को थाना गोपेश्वर में परिजन शशिकला देवी ने बताया कि बिते 4 दिनों सेातिक घर से बिना कुछ बोले घर से निकला हैं। रिश्तेदारों को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चला। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रौतेला ने बताया लापता किशोर की तलाश के पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है। नगर क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सभी थाना चौकियों को युवक की फोटो और जानकारी भेज दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *