शिविर में 150 लोगों ने कराई जांच

Spread the love

नई टिहरी : जौनपुर ब्लॉक के केम्पटी में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। स्वास्थ शिविर का उद्घाटन जौनपुर के कनिष्ठ उप प्रमुख समीर सिंह और व्यापार मंडल अध्यक्ष केम्पटी प्रेम सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से गरीब और निर्धन को लाभ मिलता है, ऐसे शिविरों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर समय पर होना चाहिए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिलता रहे। शिविर में आंख, गला, नाक, आर्थों, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने करीब 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी। मौके पर जौनपुर प्रधान संगठन अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, नागेंद्र राणा, सूरत सिंह पंवार, जयपाल राणा, गोपाल सिंह आदि लोग उपस्थित थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *